-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत असम के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि असम का माहौल स्पष्ट है और राज्य की जनता एनडीए को वोट देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करने के लिए दिन-रात काम करने का आग्रह किया।

असम में बीजेपी – एनडीए की हैट्रिक लगे इसके लिए आप सभी जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं। मैं जानता हूं असम में बीजेपी-एनडीए को लेकर बहुत अधिक समर्थन है लेकिन आप लोग जमीन पर जो अनुभव कर रहे हैं जो आपके विचार है मैं उन्हें जानने के लिए बहुत उत्सुक हो। असम में मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *