श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड… एशिया में पिछले एक हफ्ते में तूफान से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

Spread the love

इंडोनेशिया में तूफान ‘सेन्यार’ की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने ऐसी तबाही मचाई है कि मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. जासुमात्रा आइलैंड के तीन प्रांतों में हाल ही में आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 442 हो गई है. श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड… एशिया में पिछले एक हफ्ते में तूफान से 1000 से ज्यादा लोगों की मौतइंडोनेशिया में तूफान ‘सेन्यार’ की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने ऐसी तबाही मचाई है कि मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. जासुमात्रा आइलैंड के तीन प्रांतों में हाल ही में आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 442 हो गई है.

श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड एशिया में पिछले एक हफ्ते में तूफान से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

नॉर्थ सुमात्रा में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. यहां मरने वालों की संख्या 217 हो गई है, और 209 अभी भी लापता हैं. आचेह प्रांत में 96 मौतें और 75 लापता बताए गए हैं, जबकि वेस्ट सुमात्रा में 129 मौतें और 118 लापता बताए गए हैं.

एशिया में हाल के तूफान, बाढ़ और लैंडस्लाइड से 25 नवंबर से एक दिसंबर 2025 तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई हैश्रीलंका में चक्रवात दित्वा से 334 लोगों की जान गई और 370 लोग अभी भी लापता हैं, कैंडी शहर सबसे प्रभावित हैइंडोनेशिया में तूफान सेन्यार के कारण 442 मौतें हुईं, नॉर्थ सुमात्रा में सबसे ज्यादा हानि हुई है

एशिया में हाल ही के कुछ दिनों में तूफान, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 1000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. 25 नवंबर से एक दिसंबर 2025 के बीच तीन बड़े तूफानों ने कई देशों में तबाही मचाई है. श्रीलंका में जहां चक्रवात ‘दित्वा’ ने कहर मचाया है. वहीं इंडोनेशिया को ‘सेन्यार’ तूफान ने तबाह किया. साथ ही थाईलैंड और मलेशिया में भी तूफान की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है

श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ की वजह से 334 लोगों की मौत


श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ से मची तबाही में अब तक कम से कम 334 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 370 लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. इस तूफान ने सबसे ज्यादा तबाही कैंडी शहर में मचाई है. कैंडी में अब तक 88 मौतें हुई हैं, जबकि 150 लोग लापता बताए गए हैं. श्रीलंका के बादुल्ला में 71, नुवारा एलिया में 68 और मटाले में 23 लोगों की मौत हुई है. इस आपदा से देशभर के 309,607 परिवारों के 1,118,929 लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है. इसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही हैं.

इंडोनेशिया में बाढ़ और लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 442 पहुंची

इंडोनेशिया में तूफान ‘सेन्यार’ की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने ऐसी तबाही मचाई है कि मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (बीएनपीबी) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जासुमात्रा आइलैंड के तीन प्रांतों में हाल ही में आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 442 हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *