फेडरेशन ऑफ कोल इंडिया रिटायर्ड एम्प्लाइज असोसिएशन FCIREA के मैत्री क्लब, नागपुर के सदस्यों ने पिछले दिन (रविवार,28 दिसंबर को) सपरिवार बीत रहे वर्ष 2025 को अलविदा कहा। रविवार सुबह कोल इंडिया लिमिटेड से अवकाश प्राप्त कर्मियों ने बरोदा गांव स्थित द अचीवर्स स्कूल के विस्तृत और सुरम्य परिसर में सपरिवार वर्ष 2025 को अलविदा कहा और साल 2026 का अग्रिम स्वागत किया।

इस अवसर पर सर्वश्री जे पी द्विवेदी,सीएमडी, वेकोलि, मैत्री क्लब के प्रमुख श्री एस एन कटियार भूतपूर्व निदेशक (तकनीकी) बी सी सी एल, श्री के के शरण, श्री पी के सक्सेना, श्री वी के जैन, श्री एस के जगनानिया, श्री एच एस खरे, श्री एस पी सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




शांति प्रार्थना से प्रारंभ कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त वरिष्ठ नागरिकों ने फुटबॉल, हॉकी और रस्सा खींच खेलों के साथ हॉजी और लकी ड्रॉ का आनंद लिया। सुप्रसिद्ध संगीतकार श्री ए आर रहमान के साथ फिल्मों में गा चुके गायक श्री एस धीरज (वेकोलि के वरिष्ठ प्रबंधक) ने अपने हुनर से समां बांधा।

का विमोचन भी किया।


