राजग ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया चंद्रपुरम पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन को

Spread the love

वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल चंद्रपुरम पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।20 अक्टूबर 1957 को तिरुपुर में जन्मे 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य रहे हैं और उन्हें तमिलनाडु का मोदी कहा जाता है . उनके नाम का चयन भाजपा संसदीय दल की ढाई घंटे चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में लिया गया जिसके लिए सभी सहयोगी दलों की स्वीकृति भी ली गयी .

उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन 21 अगस्त को अपना नामांकन दाख़िल करेंगे .सामुदायिक सेवा में यकीन रखने वाले सीपी राधाकृष्णन ने हमेशा ही समाज के हाशिये पर मौजूद वंचितों की बेहतरी के लिए काम किया है .
कोयम्बटूर से व्यवसाय प्रशासन में स्नातक सीपी राधाकृष्णन ने 1974 में जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की

1996 में आप तमिलनाडु की भाजपा इकाई के सचिव नियुक्त हुए और 1998 और 1999 में कोयंबटूर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए . 2003 से 2006 तक आपने तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला .

2016 में आप कॉयर बोर्ड कोच्चि के अध्यक्ष रहे..फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक आपने झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया साथ ही जुलाई 2024 से तेलंगाना और अगस्त 2024 से पुडुचेरी के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाला .ज़मीनी स्तर पर बहुत काम करने वाले सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उमीदवार बनाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि , मुझे ख़ुशी है कि , राजग ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में हेतु नामित करने का निर्णय लिया है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *