shefali Jariwala passes away एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, ‘कांटा लगा’ म्यूज़िक वीडियो से सुर्ख़ियों में आई थी

Spread the love

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट, ‘कांटा लगा’ गाने से हुई थीं फेमस अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने दुनिया को कम ही उम्र में अलविदा कह दिया. 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया. आइकॉनिक म्यूज़िक वीडियो ‘कांटा लगा’ ने उन्हें रातों-रात फेमस बनाया था.

शेफाली बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी थीं shefali Jariwala passes away अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टर एक्ट्रेस की जान बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी निधन की ख़बर से मनोरंजन इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर छा गई.

अभिनेत्री शेफ़ाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है.

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अंधेरी के लोखंडवाला इलाके़ में रहती थीं. मौत की वजह अभी साफ़ नहीं है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, शेफ़ाली का शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है. इस बीच फ़ॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए उनके घर पहुंची. शेफ़ाली के निधन की ख़बर आने के बाद टीवी और फ़िल्म जगत की कई हस्तियों ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

शेफ़ाली के निधन की ख़बर आने के बाद टीवी और फ़िल्म जगत की कई हस्तियों ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *