कटरीना कैफ़ के ससुर ने दादा बनने पर कहा-जूनियर कौशल पर भगवान की मेहरबानी बनी रहे
अभिनेता विक्की कौशल की पत्नी अभिनेत्री कटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है
फिल्म जगत ने नए नए अभिभावक बने इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दी हैं वहीँ दोनों के परिवार में इस समय खुशियों का माहौल है विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने दादा बनने पर खुशी का इजहार किया है।

उन्होंने इतनी खुशियां देने के लिए भगवान का आभार जताया है….शाम कौशल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘शुक्रिया रब दा। कल से भगवान का मेरे परिवार पर इतना मेहरबान रहने के लिए। जितना भी शुक्र कर रहा हूं, उनके आशीर्वाद के सामने कम पड़ रहा है।
वो आगे लिखते हैं, ‘भगवान पहले भी और हमेशा से दयालु रहा है। भगवान की मेहरबानी ऐसे ही मेरे बच्चों पर और सबसे जूनियर कौशल पर बनी रहे। हम सब बहुत खुश हैं और बहुत आभार महसूस कर रहे…विदित हो 7 नवंबर 2025 को कटरीना और विक्की ने ज्वॉइंट सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को बेटे के जन्म की खुशखबरी सुनाई। रणवीर सिंह से लेकर राजकुमार राव, विवेक ओबेरॉय, सोनम कपूर, आयुष्मान खुराना, दीपिका पादुकोण से लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने विक्की कौशल और कैटरीना को नयी मेहमान के आगमन पर बधाई दी है


