इसरो, आज शाम प्रक्षेपण करेगा देश के सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 का

Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो आज शाम 5 बजकर 26 मिनट पर देश के सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 का प्रक्षेपण करेगा। यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा…सीएमएस-03 एक बहु-बैंड सैन्य संचार उपग्रह है, जिसे जीसैट-7आर के नाम से भी जाना जाता है। इसे देश के सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यान, मार्क 3 से प्रक्षेपित किया जाएगा।

इसरो ने कहा कि यह उपग्रह है भारतीय भूभाग सहित समुद्री क्षेत्र में विस्‍तृत सेवाएँ प्रदान करेगा। एलवीएम3 रॉकेट भारत का सबसे भारी प्रक्षेपण यान है और 4 हजार किलोग्राम तक का भार अंतरिक्ष में ले जा सकता है। इसने चंद्रयान-3 जैसे चंद्रमा मिशनों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। सीएमएस-03 उपग्रह से नौसेना के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। यह उच्च क्षमता वाली बैंडविड्थ भी प्रदान करेगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक डिजिटल पहुँच में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *