दुबई एयर शो में भारत भी करेगा शक्ति का प्रदर्शन

Spread the love

FOURTHPILLARSNEWS 17.11.2025

भारतीय वायु सेना, सूर्यकिरण 4एरोबैटिक टीम और एलसीए तेजस के साथ इस एयर शो में भाग लेगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान, श्री सेठ यूएई के रक्षा मंत्री के साथ बैठक भी करेंगे। वे भारत, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, अमरीका, ब्राजील, ब्रिटेन और इटली की लगभग 50 कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भारत में रक्षा प्रौद्योगिकी और विनिर्माण में सहयोग बढ़ाने के लिए एक बैठक में भी शामिल होंगे।

दुबई एयर शो द्विवार्षिक आयोजन है जिसमें प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनियों सहित डेढ़ सौ देशों के एक हजार से अधिक प्रदर्शक और उद्योग जगत के एक लाख चालीस हजार से अधिक पेशेवर भाग लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *