India vs Pakistan LIVE Score:

Spread the love

India vs Pakistan LIVE Score: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत से मिले 176 के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम को बुमराह ने तीसरा झटका दिया है. हार्दिक ने जहां पहले ओवर में शिकार किया तो बुमराह ने दूसरे ओवर में दो शिकार किए. पाकिस्तान ने दूसरे ओवर में 2 विकेट गंवाए हैं. (Live Scorecard)

ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं और पाकिस्तान को जीत के लिए 176 का लक्ष्य दिया है. स्पिन फ्रेंडली ट्रैक पर भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया था. लेकिन फिर ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. ईशान किशन ने 27 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. जब ईशान बैटिंग कर रहे थे,

तब लग रहा था कि भारत आसानी से 200 का स्कोर पार कर लेगी. ईशान ने पाकिस्तानी स्पिनर्स पर बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाया. ईशान ने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों के दम पर 77 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 32, तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रनों का पारी खेली. पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने 3 विकेट झटके. बता दें, पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया है. बात अगर मौसम की करें तो अभी बारिश ने दस्तक नहीं दी है. वहीं टॉस से पहले Hanumankind ने परफॉर्मेंस दी. स्टैंड दर्शकों से भरे हुए हैं. आसमान में बादल छाए हुए हैं.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *