भारत तीसरी बार बना टी20 का विश्व विजेता

Spread the love

India vs New Zealand T20 World Cup: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की. इस महाजीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार और लगातार दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है

India vs New Zealand T20 Final Highlights: भारत तीसरी बार बना टी20 का विश्व विजेता, फाइनल में कीवियों को 96 रनों से रौंदा

India vs New Zealand, T20 World Cup Updates: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 का टोटल कीवी टीम के सामने रखा था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम 159 के स्कोर पर ही ढेर हो गई.

इसके बाद न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा झटका वरुण ने 9वें ओवर में दिया. जब उन्होंने सीफर्ट का विकेट झटका. ईशान ने एक शानदार कैच लपका.

तीसरी बार भारत ने जीता खिताब, टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है. साथ ही पहली बार कोई मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई है.

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण.
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान),

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *