FOURTH PILLARS NEWS 02.12.2025
भारत को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान -इंटरनेशनल आइडिया की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया है। भारत की ओर से, मुख्य निर्वाचन आयुक्त, ज्ञानेश कुमार कल स्वीडन के स्टॉकहोम में इसकी अध्यक्षता करेंगे। श्री ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के सफल संचालन के लिए पहचानती और स्वीकार करती है।


भारत में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनावों के सफल संचालन को आज पूरा विश्व जानता भी है और मानता भी है और इसीलिए विश्व के 37 जनतांत्रिक देशों के प्रतिष्ठित समूह ने अपने तीस वर्षों के इतिहास में पहली बार भारत को इंटरनेशनल इंस्टीटयूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्ट्रोल अस्सिटेंट इंटरनेशनल आईडीया के अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया है। यह भारत के सभी नागरिकों और सभी चुनावकर्मियों के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।


