अपने हक के लिए अदाकारा यामी गौतम और इमरान हाशमी के बीच छिड़ी न्याय बनाम आस्था की जंग

Spread the love

BOLLYWOOD UPDATE

इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘हक’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फिल्म में शाह बानो की 40 दशक लंबी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट के लैंडमार्क जजमेंट की कहानी दिखाई जाएगी। अपने हक के लिए यामी गौतम और इमरान हाशमी के बीच छिड़ी न्याय बनाम आस्था की जंग राज़ी, तलवार और बधाई दो जैसी फिल्मों के लिए मशहूर जंगली पिक्चर्स अपनी नई फिल्म हक़ लेकर आ रहा है। इसमें यामी गौतम धर और इमरान हाशमी पहली बार साथ नज़र आएंगे।

यह फिल्म एक माँ की कहानी है जो सिस्टम और समाज के खिलाफ अपने हक़ की लड़ाई लड़ती है।

जंगली पिक्चर्स ने इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के साथ मिलकर अपनी नई फिल्म ‘HAQ’ की घोषणा की है

यह एक दमदार ड्रामा है, जो मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है। यह फिल्म पर्सनल लॉ और सेक्युलर लॉ के बीच की बहस को सामने लाती है। फिल्म में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने किया है। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और आज इसका टीजर जारी कर दिया गया है, जो पहली झलक के साथ ही काफी प्रभावी साबित हो रहा है।

इस किताब पर आधारित है फिल्म

‘HAQ’, जिग्ना वोरा द्वारा लिखित ‘बानो: भारत की बेटी’ नामक किताब पर आधारित एक काल्पनिक और नाटकीय कहानी है। शाह बानो बेगम 80 के दशक में पुरुष प्रधान समाज में अपने स्वाभिमान और हक़ के लिए लड़ी। चार दशक से भी पहले शुरू हुई यह बहस आज भी हमारे समाज में प्रासंगिक है। क्या न्याय का अवसर सभी के लिए समान नहीं होना चाहिए? क्या अब एक राष्ट्र, एक कानून का समय आ गया है? हम व्यक्तिगत आस्था और धर्मनिरपेक्ष कानून के बीच की रेखा कहां खींचते हैं…? क्या समान नागरिक संहिता (UCC) होनी चाहिए? इस तरह के सवालों को ये फिल्म पुरजोर तरीके से उठाने वाली है।

आखिर कैसा होगा यामी गौतम का किरदार

यामी गौतम धर और इमरान हाशमी इस फिल्म में पहली बार साथ आए हैं

जंगली पिक्चर्स हमेशा ऐसी फिल्में बनाता है जो कुछ अलग होती हैं और समाज के नियमों को चुनौती देती हैं. इनकी फिल्मों में बेबाकी और साहस होता है.

‘राज़ी’, ‘तलवार’ और ‘बधाई दो’ जैसी शानदार फिल्में बनाने के बाद, यह स्टूडियो एक और दिलचस्प और दमदार कहानी लेकर आया है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी.। ‘HAQ’ फिल्म यामी गौतम धर के लिए ‘आर्टिकल 370’ में उनके शानदार परफॉर्मेंस के बाद, सिनेमा में उनकी अगली बड़ी दस्तक है। ‘HAQ’ में वह एक ऐसी प्रेरणादायक मुस्लिम महिला की भूमिका में हैं जो अन्याय के सामने झुकने से इनकार करती है। गलत तरीके से छोड़ी और बेसहारा की गई, वह अपने और अपने बच्चों के लिए धारा 125 के तहत अपने ‘हक’ की मांग करते हुए कोर्ट में एक बड़ी लड़ाई लड़ती है।

पहली बार साथ आए यामी और इमरान

इमरान हाशमी एक बेहद समझदार और जाने-माने वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यामी एक ऐसी लड़ाई का नेतृत्व कर रही हैं, जो समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि वे किस तरफ हैं। ‘HAQ’ एक प्रेम कहानी के रूप में शुरू होती है और पति-पत्नी के बीच एक निजी विवाद से बढ़कर एक भड़काऊ विषय पर बहस बन जाती है, जो आज भी एक समाधान की मांग करता है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो आस्था, पहचान, उदारवाद, व्यक्तिगत विश्वास और अंत में नीति और कानून, यानी समान नागरिक संहिता (UCC), अनुच्छेद 44 के तहत के बड़े सवालों को उजागर करती है। ‘HAQ’ 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *