शासकीय गजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अशोक कुमार वर्मा ने की।

शासकीय गजानन्द अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में गुरु-पूजन कार्यक्रम का आयोजन
अध्यक्षीय वक्तव्य में उन्होने मानव जीवन में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं भारतीय ज्ञान परम्परा पर बात करते हुए एकलव्य और आरुणि जैसे श्रेष्ठ शिष्यों की महानता के बारे में बताया। भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास गुलहरे ने गुरु शिष्य सम्बन्धों की व्याख्या करते हुए कहा कि गुरु और शिष्य दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तिलक और पुष्प गुच्छ प्रदान करके सभी गुरुओं का सम्मान किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में समस्त सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजन तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री इन्द्राणी मरकाम ने किया।




