जीएसटी बचत उत्सव से किफायती हुआ पर्यटन

Spread the love

वस्‍तु और सेवा कर- जीएसटी बचत उत्सव का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 22 सितंबर से नयी जीएसटी दरें लागू किये जाने को बचत उत्सव का नाम दिया था। सात हजार पांच सौ रुपये प्रति रात्रि से कम किराए वाले होटल पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। जिससे आवास अधिक सुलभ हो गया है इस कदम से सप्ताहांत यात्रा, तीर्थ यात्रा सर्किट विरासत पर्यटन और पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा मिला है। इसके अलावा, इस कदम में होटल और होमस्टे में निवेश को प्रोत्साहित किया है, जिससे रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है।

नए जीएसटी सुधारो ने नागरिकों के लिए यात्रा आवास और सांस्कृतिक अनुभवों को अधिक कि‍फायती बनाकर पर्यटन क्षेत्र को राहत प्रदान की है।

इस बीच, दस से अधिक व्‍यक्तियों के बैठने की क्षमता वाली बसों जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है। इसे सार्वजनिक परिवहन लागत कम हुई है, इन सुधारो का उद्देश्य घरेलू और विदेशी पर्यटकों के प्रवाह को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन विकास को बल देना है। यह कदम महत्वपूर्ण आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा और यात्रा के लिए एक जीवंत और समावेशी गंतव्य के रूप में भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *