गणेश पूजा के बाद पितृ पक्ष लग जाएगा उसके बाद शारदीय नवरात्र और फिर दशहरा त्योहारों के इस सीज़न और यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 150 विशेष पूजा यात्री गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है . रेलवे बोर्ड ने इस सम्बन्ध में विशेष अधिसूचना भी जारी की है . ये पूजा स्पेशल गाड़ियाँ यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 2 हज़ार 24 चक्कर लगाएंगी
इसी कड़ी में सबसे अधिक 48 पूजा स्पेशल ट्रेन दक्षिण-पूर्व रेलवे चलाएगा जो यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 684 चक्कर लगाएंगी…पूर्व-मध्य रेलवे 14 ट्रेन चलाएगा जो पटना, गया, दरभंगा और मुज़फ्फ़रपुर रेलवे स्टेशनों से होते हुए यात्रियों को 588 चक्करों में उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी.


शारदीय नवरात्र और फिर दशहरा त्योहारों के इस सीज़न और यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने लिया 150 विशेष पूजा यात्री गाड़ियाँ चलाने का निर्णय
पूर्वी रेल मंडल कोलकाता , सियालदह और हावड़ा जैसे व्यस्त रेल मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 24 पूजा स्पेशल ट्रेन चलायेगा जो 198 चक्कर लगाएंगी….पर्व-त्योहारों पर अपने शहर जाने वाले यात्रियों के लिए पश्चिम रेलवे ने मुंबई , वड़ोदरा और सूरत जैसे शहरों से 24 ट्रेन चलाने की घोषणा की है जो 204 फेरे लगाएंगी ..उधर दक्षिण रेलवे ने चेन्नई , कोयम्बटूर और मदुरै के लिए 10 वातानुकूलित पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है जो यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुँचाने के लिए 66 फेरे लगाएंगी
पूर्वी तटीय रेलवे द्वारा भुवनेश्वर , पुरी और संबलपुर , दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा रांची और टाटानगर , उत्तर-मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज और कानपुर , दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर और रायपुर एवं पश्चिम-मध्य रेलवे द्वारा भोपाल और कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनें चलायी जाएँगी .



