शासकीय जे. योगानंदम् छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से किया जाएगा, जिसका शुभारंभ रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर किया गया। अपने संबोधन में विधायक श्री सोनी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना अत्यंत आवश्यक है तथा अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित और अनुकूल अध्ययन वातावरण प्राप्त होगा।
विद्यार्थीयों से कहा कि आप अध्ययन, खेल. कूद तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़.चढ़कर भाग लें.

उन्होंने यह भी कामना की, कि महाविद्यालय के विद्यार्थी अध्ययन, विभिन कार्यक्रम व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़.चढ़कर भाग लें और अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन से समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँ।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि विधान से भूमि पूजन के साथ हुई। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़ा गया और शिलान्यास किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं महाविद्यालय परिवार ने इसे परिसर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। स्वागत सत्र के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मंच संचालन डॉ. वासुदेव साहसी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सभापति नगर पालिक निगम सूर्यकांत राठौड, जनभागीदारी अध्यक्ष अधिवक्ता श्री रामनारायण व्यास, जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, पार्षद श्री अमर गिदवानी, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कुकरेजा तथा की गरिमामय उपस्थिति रही। उद्बोधन सत्र में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्माण कार्य वर्तमान एवं भावी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने महाविद्यालय परिवार की एकजुटता एवं निरंतर प्रगति की सराहना की। इसके उपरांत महाविद्यालय की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
छात्र किसलय साहू एवं उनके साथियों द्वारा राजगीत प्रस्तुत किया गया।

अंत में प्राचार्य डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत इस निर्माण कार्य के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से शिक्षण.प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसने महाविद्यालय के विकास की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत की।

(डाॅ. तपेश चंद्र गुप्ता ) प्राचार्य





