लॉर्ड्स में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने आकाशदीप और शुभमन गिल को लेकर बड़ी बात बोली है.
भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आकाशदीप को लेकर बड़ी बात बोली है. इसके साथ ही उन्होंने सीरीज के परिणाम को लेकर भी भविष्यवाणी की है. आपको बता दें कि आकाश बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.

लीड्स में हार से शुरुआत के बाद बर्मिंघम में वापसी करने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. शुभमन की बल्लेबाजी के अलावा बंगाल के तेज गेंदबाज आकाशदीप की तेज गेंदबाजी भी भारत की जीत का कारण बनी.

सौरव गांगुली नें कहा, ‘आकाशदीप से बहुत खुश हूं. मैं बहुत सी नकारात्मक बातें देखता और सुनता हूं. लोग कहते हैं कि वह बंगाल का बेटा नहीं है. इन बातों का कोई मतलब नहीं है. आकाशदीप बंगाल का बेटा है. वह और मुकेश कुमार दोनों बंगाल से हैं. जैसे मैं बंगाल से हूं वैसे ही वे भी बंगाल से हैं’
सौरव ने आगे कहा, ‘जब वह यहां आए थे तो उनके पास कुछ भी नहीं था. मुकेश, शमी, ईश्वर के साथ भी यही है. वे बंगाल में खेलकर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं. मैदान पर कई अन्य लड़के हैं जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आगे आने की कोशिश कर रहे हैं. वे सीएबी के समर्थन से आगे आए हैं. उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए’.





इसके साथ ही, मेरा मानना है कि वह एक मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं लेकिन वह अभी कप्तान बने हैं. अब वह हनीमून पीरियड में हैं. जैसे-जैसे समय बीतेगा दबाव बढ़ेगा, उम्मीदें बढ़ेंगी. अगले तीन टेस्ट मैचों में उन पर दबाव बढ़ेगा
स्वाभाविक रूप से लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच में उछाल वाली पिच की संभावना पर सवाल उठते हैं. सौरव ने कहा कि, इससे भारत को फायदा होगा. मंगलवार को 53 वर्ष के हो गए ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ ने कहा, ‘भारत में जब विकेट हरा होता है तो फायदा होता है क्योंकि हमारे गेंदबाजों में 20 विकेट लेने की क्षमता है. यदि लॉर्ड्स में हरी पिच मिलती है तो भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा. हालांकि, अगर स्पिन के लिए थोड़ी अनुकूल स्थिति हो तो मैं निश्चित रूप से कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में रखने की वकालत करूंगा.


