दिल थाम कर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे फैंस स्टेडियम पहुंचें लियोनल मेस्सी.

Spread the love

FOURTHPILLARS NEWS 15.12.2025

Messi In Delhi:  लियोनेल मेस्सी को सुबह 10:45 बजे दिल्ली पहुंचना था लेकिन उनकी फ्लाइट में विलंब हो गया है. अब मेस्सी दिल्ली 2 बजे तक दिल्ली पहुंचे

स्टेडियम में फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं मेस्सी का. फुटबॉल के जादूगर का इंतजार है.

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ‘GOAT टूर इंडिया 2025’ के आखिरी चरण के लिये सोमवार को यहां पहुंच गए जबकि मुंबई से उनकी उड़ान खराब मौसम के कारण काफी देरी से पहुंची. तीन दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन मेस्सी मुंबई में थे और उन्हें सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचना था लेकिन कोहरे के कारण उनकी चार्टर्ड उड़ान में विलंब हुआ. वह दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीधे लीला पैलेस होटल पहुंच गए. वहां करीब एक घंटे तक चुनिंदा लोगों के साथ मुलाकात करेंगे.

इसके बाद वह फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर एक कार्यक्रम में भाग लेंगे जिसके टिकट बेचे गए हैं. मियामी लौटने के लिये हवाई अड्डे पर जाने से पहले वह पुराना किला पर एक फोटो शूट में भी भाग लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *