FOURTH PILLARS UPDATE NEWS 28.01.2026
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश की तस्वीरें देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं. जमीन से टकराते ही विमान में भयंकर आग लग गई और बड़ा धमाका जैसा हुआ. ऐसे में विमान में सवार लोगों का बच पाना बेहद मुश्किल था. अजित पवार जी के निधन के बाद उनकी पहचान कलाई की घड़ी से की गई.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी.

बारामती पहुंचने से सिर्फ 20 किलोमीटर पहले 8 बजकर 46 मिनट पर विमान हादसे का शिकार हो गया.
हादसा बारामती के पास गोजुबावी गांव में हुआ, जहां विमान जमीन से जा टकराया. जमीन से टकराते ही विमान दो टुकड़ों में बंट गया और उसमें आग लग गई. विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आग इतनी भयावह थी कि विमान में सवार लोगों के शवों को पहचानना मुश्किल हो गया. अजित पवार की बॉडी की भी पहचान नहीं हो पा रही थी
दुखद स्तिथि का समय अजित पवार की पहचान उनकी हाथ की घड़ी से हुई.
सूत्रों के मुताबिक, हादसे की जगह जब पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे, तो शवों को पहचानना मुश्किल हो रहा था. शव पूरी तरह से जल चुके थे. ऐसे में अजित पवार की पहचान उनकी कलाई पर बंधी घड़ी से की गई. घटना स्थल पर अभी भी आग बुझाने का काम जारी है और विमान के मलबे के साथ-साथ कुछ दस्तावेज़ भी बिखरे हुए देखे जा सकते हैं.

आज बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन सुबह लगभग 8:46 बजे ये दुखद हादसा हो गया. राज्य में ज़िला परिषद चुनाव पांच फरवरी को होने हैं. विडंबना देखिए, कि अजित पवार की पार्टी का चुनाव चिह्न घड़ी है. मरने के बाद उनकी पहचान भी उनके हाथ में बंधी घड़ी से हुई.



