रायपुर में दिखेगा वायु सेना का शौर्य: पहली बार सूर्यकिरण टीम का एरोबैटिक शो

Spread the love

रायपुर FOURTHPILLARSNEWS UPDATE 03.11.2025

राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर राज्योत्सव के अंतिम दिन 5 नवंबर को नवा रायपुर में एयर शो का आयोजन किया जा रहा है।  सेंध तालाब के ऊपर एयरफोर्स की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम एयर शो करेगी। सुबह 10 से 12 बजे के मध्य एक-एक घंटे का कार्यक्रम होगा।  पहले वायुसेना के चुनिंदा लड़ाके हेलीकॉप्टर पर करतब दिखाएंगे। जवानों द्वारा 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैरा जंपिंग की जाएगी ,इसके बाद एयरोबेटिक शो होगा।

इस शानदार शो में ‘बॉम्ब बर्स्ट’ और ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ जैसी अद्भुत फॉर्मेशन्स से दर्शक रोमांच, गर्व और देशभक्ति से भर उठेंगे। सेंध तालाब के आसपास एक लाख दर्शकों के लिए तैयारियां की जा रही है। 

इस एरोबैटिक शो (Aerobatic Show) की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। संभागायुक्त महादेव कावरे (Mahadev Kavre), आईजी अमरेश मिश्रा (Amresh Mishra), कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह (Dr. Gaurav Singh) और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह (Dr. Lal Ummed Singh) ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

‘बॉम्ब बर्स्ट’ से ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ तक

4-5 को डिले हो सकती है आधा दर्जन से ज्यादा फ्लाइट- पांच नवंबर के एयर शो के लिए चार नवंबर को रिहर्सल किया जाएगा। इसलिए दोनों दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के मध्य की आधा दर्जन फ्लाइट डिले होने की आशंका है।  हालांकि अभी इसकी अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है. दो नवंबर को एयरफोर्स की तकनीकी टीम पहुंची और एयरपोर्ट का निरीक्षण किया गया। 

सूर्यकिरण एरोबैटिक शो केवल एक हवाई प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह संदेश है कि अनुशासन (Discipline), तकनीक (Technology) और टीमवर्क (Teamwork) से हर कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

जहां से नौ विमान और दो हेलीकॉप्टर एयर शो के लिए उड़ान भरेंगे।  तकनीकी जांच की वजह से पांच फ्लाइट्स की आवाजाही पर असर पड़ा. लखनऊ रायपुर की फ्लाइट सवा नौ के बजाय एक घंटे पहले सवा आठ बजे पहुंची। हैदराबाद, भुवनेश्वर और दिल्ली की दो फ्लाइटें भी प्रभावित हुई। एयर शो करने वाले बेड़े में नौ एयरक्राफ्ट और दो हेलीकॉप्टर शामिल हैं। 

युवाओं के लिए बनेगा प्रेरणा का स्रोत

राज्य के युवाओं के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणा का बड़ा माध्यम बनेगा। इस अवसर पर एनआरडीए सीईओ चंदन कुमार (NRDA CEO Chandan Kumar), निगम आयुक्त विश्वदीप और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन (CEO Kumar Bishwaranjan) सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *