FOURTH PILLARS UPDAT ENEWS 10.04.2026
स्किल्स शाला फाउंडेशन की पहल CSR के तहत आधुनिक सुविधाओं से छात्रों को मिलेगा डिजिटल और स्मार्ट लर्निंग का लाभ रायपुर राजधानी रायपुर के शास्त्री बाजार स्थित अमीरिया स्कूल में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जहां स्किल्स शाला फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का उद्घाटन किया गया।
रायपुर के अमीरिया स्कूल में AI स्मार्ट बोर्ड और STEM लैब का शुभारंभ, शिक्षा में तकनीकी क्रांति की ओर बड़ा कदम.

वर्ष 1962 से संचालित यह शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालय अब तकनीकी उन्नयन के साथ शिक्षा के नए युग में प्रवेश कर रहा है।
इस परियोजना के तहत विद्यालय में AI स्मार्ट बोर्ड, RO वाटर प्यूरीफायर युक्त वाटर कूलर और अत्याधुनिक STEM लैब की स्थापना की गई है। रायपुर के अमीरिया स्कूल में AI स्मार्ट बोर्ड और STEM लैब का शुभारंभ, शिक्षा में तकनीकी क्रांति की ओर बड़ा कदम कॉर्पोरेट सहयोग से हुआ विकास यह पूरा प्रोजेक्ट चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से पूरा किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान करना है।
छात्रों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ

AI स्मार्ट बोर्ड और STEM लैब के माध्यम से छात्रों को अब प्रैक्टिकल और इंटरएक्टिव लर्निंग का अनुभव मिलेगा। इससे न केवल उनकी तकनीकी समझ विकसित होगी, बल्कि उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए भी तैयार किया जा सकेगा उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम बताया। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं विद्यार्थियों को आधुनिक युग के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
भविष्य में और सहयोग की उम्मीद कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन ने चोलामंडलम कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई।

फाउंडेशन का उद्देश्य है कि, स्किल्स शाला फाउंडेशन ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है।रायपुर के अमीरिया स्कूल में शुरू हुई यह पहल न केवल छात्रों के लिए आधुनिक शिक्षा का द्वार खोलेगी, बल्कि शहर के अन्य स्कूलों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगी।
जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

स्किल्स शाला फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत आधुनिक शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाओं का भव्य उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे
मखमूर इकबाल खान (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा), श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर (पार्षद), सलाम रिज़वी (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड), डॉ. हुमैर नौशाद, मोहम्मद नासिर भाटी एवं कौस्तुभ शर्मा (डायरेक्टर, स्किल्स शाला फाउंडेशन), श्रीमती पद्मा शर्मा (डायरेक्टर, कोपलवानी), अधिवक्ता ऋषभ जी, चोलामंडलम से सोहेल, भास्कर दुबे , आनंद नाग, मोहम्मद अरसलान, पंकज चंदनानी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


