छत्तीसगढ़ में हुई अजब गजब शादी, एक मंडप, दो दुल्हनें और एक दूल्हा, हैरान रह गए लोग.

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS 28.03.2026

कोंडागांव छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में 24 मार्च को एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं इस अनोखी शादी में एक ही दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए।

यह विवाह पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस विवाह में दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी, जिसके बाद परिवार और समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा विवाह का कार्ड छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम शामिल किए गए थे। यह कार्ड इलाके में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों को इस अनोखी शादी के लिए आमंत्रित किया गया।

शादी में हल्दी, बारात, भोज और अन्य सभी पारंपरिक रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं। कार्यक्रम के बाद दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। दूल्हे के दोस्तों और बारातियों ने भी इस अनोखे विवाह का जमकर जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *