उद्धव ठाकरे का गडकरी को खुलाऑफर, कहा – BJP छोड़िए जनाब , MVA में आइये..
Spread the love
चुनावी सीजन है, तो हर दल, हर नेता साथी तलाशने में लगा रहता है. महाराष्ट्र में पहले से ही पेंच फंसा हुआ है. सिर्फ इंडिया गठबंधन के लिए ही नहीं, बल्कि एनडीए के लिए भी. अब इस बीच महाराष्ट्र के नेताओं का ऑफर वाला दौर चल रहा है. ऐसे में आज उद्धव ठाकरे के बयान ने तो बवाल ही मचा दिया.
भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में कई दिग्गजों के नामों का एलान होना अभी बाकी है। इस लिस्ट में नागपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी नाम नहीं था। यह देख उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को ऑफर दिया है कि वह भाजपा को छोड़ महाविकास अघाड़ी में शामिल हो जाएं। उनको एमवीए से टिकट दिया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाविकास अघाड़ी में शामिल होने का ऑफर दिया है। इस ऑफर के बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक सियासी तूफान मचा हुआ है। सुप्रिया सुले ने भी नितिन गडकरी को बड़ा नेता बताया है।