इसरो प्रमुख का गगनयान मिशन से 2027 में PSLV लॉन्च तक पर बड़ा बयान, बोले- भारत अब टेक्नोलॉजी देने वाला देश

Spread the love

fourth pillars news big update 25.11.2026

इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने कहा कि गगनयान मिशन में देरी नहीं है। इसकी तैयारियां फाइनल फेज में है। ISRO चेयरमैन एक और अहम अपडेट देते हुए कहा कि अगले साल की शुरुआत में निजी तौर पर निर्मित पहला PSLV लॉन्च होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन ने गगनयान से लेकर निजी तौर पर निर्मित पहले पीएसएलवी की लॉन्चिंग को लेकर अहम अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि गगनयान मिशन में कोई देरी नहीं हुई है। यह अपनी तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंच गया है। रॉकेट से जुड़े सभी पार्ट्स तैयार हैं और ऑर्बिटल मॉड्यूल पर काम चल रहा है। दिल्ली में आयोजित 5वें ‘इंडिया इंटरनेशनल स्पेस कॉन्क्लेव’ में, ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। इसरो चीफ नारायणन ने बताया कि L&T-HAL कंसोर्टियम को पांच PSLV मिशन सौंपे गए हैं, जिनमें से पहला लॉन्च 2027 की पहली तिमाही में किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि ‘गगनयान’ मिशन अपने फाइनल फेज में पहुंच गया है। इसके रॉकेट सिस्टम तैयार हैं और ऑर्बिटल मॉड्यूल पर काम चल रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष कि तैयारियां फाइनल इसरो प्रमुख का गगनयान मिशन से 2027 में PSLV लॉन्च तक पर बड़ा बयान, बोले- भारत अब टेक्नोलॉजी देने वाला देश

विदेशी सहयोग के बारे में बात करते हुए, इसरो के चेयरमैन ने कहा कि भारत 64 देशों के साथ सहयोग कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में, 34 देशों के कम से कम 434 उपग्रह भारतीय धरती से लॉन्च किए गए हैं।

नारायणन ने भारत के बढ़ते अंतरिक्ष इकोसिस्टम और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में इसके योगदान पर जोर दिया।

इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि भारतीय उद्योगों की ओर से निर्मित पहला पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसरो प्रमुख बोले- यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। नारायणन ने बताया कि इस पीएसएलवी का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के एक कंसोर्टियम की ओर से किया जा रहा है।

यह प्रोजेक्ट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल), जो इसरो की वाणिज्यिक यूनिट है, इसी अनुबंध के तहत संचालित हो रही है।

इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि उन्होंने कहा कि पहले पीएसएलवी का निर्माण इसरो उद्योगों के सहयोग से करता था,

लेकिन अब एचएएल और एलएंडटी के कंसोर्टियम को 5 पीएसएलवी रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से पहला रॉकेट तैयार होने के अंतिम चरण में है और इसके 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है। एचएएल और एलएंडटी कंसोर्टियम करीब 860 करोड़ रुपए के अनुबंध के तहत 5 पीएसएलवी रॉकेटों का निर्माण कर रहा है। यह कदम अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान निर्माण को धीरे-धीरे निजी उद्योगों को सौंपने और अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ाने की सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। लगभग 320 टन वजनी यह मध्यम क्षमता वाला प्रक्षेपण यान 1993 में अपनी पहली उड़ान के बाद से विश्वसनीयता का मजबूत रिकॉर्ड बना चुका है।

इसका इस्तेमाल भारतीय और विदेशी दोनों प्रकार के उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने के लिए किया जाता रहा है।

ये रॉकेट 600 किलोमीटर ऊंचाई वाली सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में लगभग 1750 किलोग्राम तक के पेलोड को ले जाने में सक्षम है।
इसके अलावा, इसका उपयोग जियोसिंक्रोनस और जियोस्टेशनरी कक्षाओं में भी उपग्रह स्थापित करने के लिए किया गया है। इसरो प्रमुख नारायणन ने भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन के ऑर्बिटल मॉड्यूल पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि गगनयान एक अत्यधिक तकनीकी जटिलता वाला मिशन है, और आगामी मिशन चरणों के लिए अंतरिक्ष यान को तैयार करने का कार्य जारी है। इससे एक दिन पहले इसरो के अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बी. नायर ने कहा था कि गगनयान मिशन के लिए आवश्यक कई प्रक्रियाएं और संचालन प्रोटोकॉल भारत में पहली बार विकसित किए जा रहे हैं।

अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष में भेजने और वापस लाने के लिए व्यापक सुरक्षा, संचालन और रिकवरी प्रणाली तैयार की जा रही है।

गगनयान मिशन के तहत पहला मानव रहित मिशन गगनयान-1 होगा इसमें एक एआई-सक्षम अर्ध-मानवाकार रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा इसके जरिए इसरो मानव मिशन से पहले सभी प्रणालियों और प्रक्रियाओं का परीक्षण करेगा। नारायणन ने यह भी कहा कि भारत की बढ़ती अंतरिक्ष जरूरतों को देखते हुए उद्योगों की भागीदारी और बढ़ाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत के पास केवल 56 अंतरिक्ष परिसंपत्तियां हैं। आने वाले वर्षों में संचार और पृथ्वी अवलोकन के लिए कहीं अधिक उपग्रहों की आवश्यकता होगी। इसरो प्रमुख ने कहा कि संचार और पृथ्वी अवलोकन के लिए हमें बड़ी संख्या में नए अंतरिक्ष संसाधनों का विकास करना होगा। यह केवल सरकारी क्षेत्र के बल पर संभव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इसरो और निजी कंपनियों के बीच मजबूत कोलेबोरेशन की अपील की, क्योंकि भारत ग्लोबल स्पेस इकॉनमी में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहता है।

सोर्स : नवभारत टाइम्स.कॉम


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *