आकाशवाणी रायपुर क्षेत्रीय समाचार एकांश में उप निदेशक विकल्प रंजन शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन.

Spread the love

fourth pillaars news update 11.10.2026

आकाशवाणी रायपुर के क्षेत्रीय समाचार एकांश में उप निदेशक के रूप में पदस्थ श्री विकल्प रंजन शुक्ला का 10 अक्टूबर को अपरान्ह हृदयाघात से निधन हो गया भारतीय सूचना सेवा के 1993 बैच के अधिकारी श्री विकल्प शुक्ला छत्तीसगढ़ में प्रसारण जगत के एक समर्पित अधिकारी और मज़बूत स्तम्भ थे |विकल्प रंजन शुक्ला आकाशवाणी रायपुर में क्षेत्रीय समाचार एकांश के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।

वे लंबे समय से रायपुर में पदस्थ थे। हाल ही में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीन देशो की यात्रा पर गए थे।

दिल का तेज दौरा पड़ने पर उन्हें एक प्रायवेट अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विकल्प शुक्ला हाल में पदोन्नत हुए थे ।

उनके दायित्वों में आकाशवाणी छत्तीसगढ़ से प्रसारित होने वाले प्रादेशिक समाचारों का संपादन, प्रसारण और समसामयिक कार्यक्रमों का संचालन शामिल था। अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में वे लोक प्रसारण क्षेत्र का एक जाना पहचाना नाम थे | विकल्प रंजन शुक्ला ने कुछ समय के लिए दूरदर्शन और पीआईबी में भी अपनी सेवाएं दी थीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *