साई पल्लवी को फैंस नेचुरल ब्यूटी कहते हैं. वो मेकअप और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का उपयोग कम करती हैं. अपने पिंपल्स को छिपाने में विश्वास नहीं रखती हैं. साई ने अपने इन्हीं उसूलों के चलते फेयरनेस क्रीम की बड़ी डील ठुकराई थी.

साउथ डीवा साई पल्लवी फिल्म रामायण में सीता का रोल प्ले कर रही हैं.
ट्रेलर में जबसे उनका लुक रिवील हुआ है, साई की अपीयरेंस पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. किसी को वो सीता के अवतार में सुंदर लगी हैं. कोई उनके पहनावे, मिनिमल मेकअप पर कमेंट कर रहा है. लेकिन साई हमेशा से ही ऐसी हैं. मेकअप से वो दूरी बनाए रखती हैं. तभी एक वक्त उन्होंने 2 करोड़ रुपये का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकरा दिया था.




