‘बलात्कारियों का बचाव करने वाले शिक्षा मंत्री हैं’: राहुल गांधी ने प्रल्हाद जोशी पर क्यों लगाए आरोप

Spread the love

fourth pillars news uppdate 30.07.2026

शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री का प्रभार दिया गया था. बीते एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नीट पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही थी. प्रल्हाद जोशी को लेकर संसद के बाहर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्होंने गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई का समर्थन किया था. राहुल गांधी से पहले यही बयान प्रियंका गांधी ने लोकसभा में दिया था.

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए गए बयान पर ख़ासा विवाद शुरू हो गया है.

प्रल्हाद जोशी ने सदन में ही इस बयान का खंडन किया था. उन्होंने प्रियंका गांधी से माफ़ी की मांग की है.

संसद के मॉनसून सत्र में मंगलवार का दिन काफ़ी ख़ास है क्योंकि इस दिन लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा शुरू हुई है. अब तक जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) धरने पर बैठे थी और विपक्ष भी उनका समर्थन कर रहा था.

अब तक संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही थी लेकिन शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद यह संभावना थी कि संसद के दोनों सदन चलेंगे.

soujany bbs news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *