नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 23 लाख छात्रों की आवेदन फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू की.

Spread the love
  • नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 23 लाख छात्रों की आवेदन फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एजेंसी ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए फीस जमा की थी, उन्हें रिफंड दिया जाएगा। इसके लिए किसी तरह की अतिरिक्त फीस जमा नहीं करनी होगी।

उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और खाताधारक का नाम सही तरीके से भरना होगा।


NTA की ओर से बताया गया है कि 21 जून को होने वाले नीट री-एग्जाम का पूरा खर्च एजेंसी खुद उठाएगी। ऐसे में छात्रों को दोबारा आवेदन फीस नहीं देनी पड़ेगी। अब उम्मीदवारों को केवल अपने बैंक खाते की सही जानकारी अपडेट करनी होगी, जिससे रिफंड की राशि सीधे उनके अकाउंट में भेजी जा सके। यहां फीस रिफंड से जुड़ा NTA का नियम जान लें।

NTA के अनुसार, बैंक अकाउंट अपडेट करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लिंक एक्टिव करने का फैसला लिया है। छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल की मदद से पोर्टल पर जाकर बैंक से जुड़ी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। NTA का कहना है कि सही बैंक डिटेल भरना बेहद जरूरी है क्योंकि गलत जानकारी देने पर रिफंड में देरी हो सकती है।एनटीए के अनुसार, हर साल बड़ी संख्या में नीट परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स साइबर कैफे या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए आवेदन फॉर्म भरते हैं। ऐसे मामलों में कई बार आवेदन करते समय किसी अन्य व्यक्ति या सेंटर का बैंक अकाउंट जुड़ जाता है। इसी वजह से रिफंड की राशि सही उम्मीदवार तक नहीं पहुंच पाती।

  • इसी समस्या को देखते हुए एजेंसी ने छात्रों को बैंक अकाउंट अपडेट करने का मौका दिया है। अब उम्मीदवार अपनी पसंद का बैंक अकाउंट दर्ज कर सकते हैं, जिसमें वे रिफंड की राशि प्राप्त करना चाहते हैं। इससे पैसे सीधे छात्रों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। NTA द्वारा जारी प्रक्रिया के अनुसार, छात्रों के लिए फीस रिफंड पाने का तरीका इस प्रकार है-
  • जानकारी वेरिफाई होने के बाद रिफंड की रकम सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
  • छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल अपना सक्रिय बैंक अकाउंट ही दर्ज करें और सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। एजेंसी जल्द ही रिफंड से जुड़ी पूरी टाइमलाइन और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर सकती है। ऐसे अपडेट करें बैंक अकाउंट डिटेल


सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘Fee Refund’ या ‘Bank Account Update’ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लिकेशन नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करके लॉगिन करें।
अब अपना बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और खाताधारक का नाम सही तरीके से भरें।
सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। फाइनल सबमिशन के बाद रिफंड की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।


NTA की ओर से NEET UG 2026 उम्मीदवारों को उनकी जमा की गई पूरी आवेदन फीस वापस की जाएगी। जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये, OBC और EWS वर्ग को 1600 रुपये, जबकि SC, ST और PwD उम्मीदवारों को 1000 रुपये रिफंड के रूप में मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *