‘जज़्बा भारत अवॉर्ड्स 2026’ जो मुश्किलों से लड़ते हैं, वही असली हीरो होते हैं

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS 03.05.2026

31 मई को मुंबई में भव्य आयोजन मुंबई, 1 मई: तमन्ना चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में, दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन एवं वीर्य फाउंडेशन के सहयोग से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर ‘जज़्बा भारत अवॉर्ड्स 2026’ की आधिकारिक घोषणा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही और इस सामाजिक पहल को व्यापक सराहना प्राप्त हुई।

जो मुश्किलों से लड़ते हैं, वही असली हीरो होते हैं आइए, उनके जज़्बे को सलाम करें हर हुनर को मिलेगा मंच.

‘जज़्बा भारत अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा‘

जहां हौसलों को मिलता है सम्मान, वहीं जन्म लेता है असली जज़्बा, जज़्बा भारत अवॉर्ड्स 2026 31 मई मुंबई. इस प्रेस वार्ता का उद्देश्य मीडिया के माध्यम से आगामी आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ज़हीर काज़ी, अध्यक्ष, अंजुमन-ए-इस्लाम उपस्थित रहे।

उनके साथ इक़बाल मेमन (अधिकारी), यूसुफ अबरहानी एवं राशिद सुतारी भी मंचासीन रहे।

सीमाएं नहीं, सिर्फ हौसले होते हैं मायने

आइए, बनें गवाह एक प्रेरणादायक शाम के व्हीलचेयर पर भी जीत का जज़्बा कम नहीं होता! खिलाड़ियों के जज़्बे को सलाम करने का दिन. अंजुमन-ए-इस्लाम द्वारा इस पहल को पूर्ण समर्थन प्रदान किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग एवं वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि उनके कौशल को समाज के समक्ष लाया जा सके और उन्हें उचित पहचान व सम्मान मिल सके। मुख्य अतिथि डॉ. ज़हीर काज़ी ने इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु विशेष सहयोग प्रदान करने की सराहना की और इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

हर जज़्बे को मिलेगा सम्मान. एक शाम, प्रेरणा के नाम जहां कहानियां होंगी हिम्मत की और जश्न होगा जज़्बे का ना कोई सीमा, ना कोई रुकावट… सिर्फ जज़्बा….! 31 मई – मुंबई तैयार है इस समारोह से मिलेंगे सपनों को पंख.
आयोजकों ने जानकारी दी कि ‘जज़्बा भारत अवॉर्ड्स 2026’ का मुख्य कार्यक्रम 31 मई 2026 को अंजुमन-ए-इस्लाम, सीएसटी, मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा व्हीलचेयर क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होगा।

‘जज़्बा भारत अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *