भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि असम का माहौल स्पष्ट है और राज्य की जनता एनडीए को वोट देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करने के लिए दिन-रात काम करने का आग्रह किया।
असम में बीजेपी – एनडीए की हैट्रिक लगे इसके लिए आप सभी जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं। मैं जानता हूं असम में बीजेपी-एनडीए को लेकर बहुत अधिक समर्थन है लेकिन आप लोग जमीन पर जो अनुभव कर रहे हैं जो आपके विचार है मैं उन्हें जानने के लिए बहुत उत्सुक हो। असम में मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण में होगा।




