भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है। संजू सैमसन की 89 रनों की पारी और बुमराह-अक्षर की गेंदबाजी से भारत बना विश्व विजेता बना

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की. इस महाजीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार और लगातार दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है
India vs New Zealand, T20 World Cup Updates: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 का टोटल कीवी टीम के सामने रखा था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम 159 के स्कोर पर ही ढेर हो गई.


इसके बाद न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा झटका वरुण ने 9वें ओवर में दिया. जब उन्होंने सीफर्ट का विकेट झटका. ईशान ने एक शानदार कैच लपका. तीसरी बार भारत ने जीता खिताब, टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है. साथ ही पहली बार कोई मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई है.




