महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए मतदान जारी है।

Spread the love

FOURTHPILLARSNEWSUPDATE 15-01-26

महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए मतदान जारी है। 893 वार्डों की दो हजार 869 सीटों के लिए मतदान सवेरे साढे़ सात बजे शुरू हुआ और शाम साढे़ पांच बजे तक चलेगा। 3 करोड़ 48 लाख मतदाता पंद्रह हजार नौ सौ 31 उम्‍मीदवारों के चुनावी भविष्‍य का फैसला करेंगे। इनमें मुंबई के एक हजार 700 जबकि पुणे के एक हजार 166 उम्मीदवार शामिल हैं। मतगणना कल होगी।

महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए मतदान जारी है।

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के लिए 3 करोड़ 48 लाख से अधिक मतदाता सुबह 7:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। आज के चुनाव के लिए करीब 44000 कंट्रोल यूनिट और लगभग 88000 बैलेट यूनिट की व्यवस्था की गई है। लगभग दो लाख अधिकारी और कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में शामिल है राज्य सरकार ने इन सभी नगर निगम क्षेत्रों में सभी कार्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया है। इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था खड़ी कर दी गई है, खासतौर पर उन मतदान केंद्रों पर जिन्हें संवेदनशील घोषित किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी मतदान केद्रों पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। मतगणना कल होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *