इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप मे हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी ममता साहू

Spread the love

राजनांदगांव। रायपुर 07 जनवरी 2026 जिले में हॉकी खेल के प्रतिभाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रही रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी खेल प्रशिक्षण केंद्र, चिखली की नियमित खिलाड़ी ममता साहू का चयन ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता,महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी अरुण चौधरी, छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवरीनारायण धकेता, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ शैलेन्द्र सिंह, क्रीड़ा अधिकारी पी के हरी, परेश वर्मा,अजय लांजेवार, रितु दुबे, यशवंत देशमुख,अनुराज श्रीवास्तव,प्रोफेसर हीरेंद्र बहादुर सिंह, रामू पाटिल, कोच किशोर धीवर, ऋषि मेश्राम ने ममता साहू की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप मे हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी ममता साहू

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव की छात्रा ममता साहू, इस प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका चयन राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 29 दिसंबर को आयोजित ट्रायल तथा 1 से 4 जनवरी तक दुर्ग में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के उपरांत किया गया।

रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर से निकली प्रतिभा

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन संबलपुर यूनिवर्सिटी, ओड़िशा द्वारा किया जा रहा है, जो 7 से 11 जनवरी 2026 तक संबलपुर (ओड़िशा) में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में देशभर की उत्कृष्ट विश्वविद्यालय टीमें भाग लेंगी।

उल्लेखनीय है कि ममता साहू ने यह सफलता रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त सतत अभ्यास एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता एन आई एस हॉकी कोच मृणाल चौबे के कुशल मार्गदर्शन से अर्जित की है। यह प्रशिक्षण केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *