जेसीआई रायपुर कैपिटल ने माइंडफूलनेस पर एक प्रशिक्षण करवाया

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS 10.12.2025

वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया, नेटफ्लिक्स मैराथन, करियर में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा और वर्क -लाइफ बैलेंस तलाशते युवाओं को मानसिक और भावनात्मक तनाव आसानी से घेर लेते हैं। ऐसे में युवाओं को स्पष्ट सोच और शांतिपूर्ण जीवन शैली सीखने के उद्देश्य से जेसीआई रायपुर कैपिटल जोन 27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी सूरज अग्रवाल के नेतृत्व में बेस्ट कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में माइंडफूलनेस शीर्षक पर एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जेसी प्रणेश जैन, श्रीमती पूजा सरवैया ,जेसी अरिजीत सिंह, जैसी नरेंद्र देवांगन, जेसी गौरव कोटडिया इत्यादि उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी ने दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जेसी मनीष कुमार सरवैया ने विभिन्न उदाहरणों, कहानियों और दैनिक जीवन की घटनाओं के माध्यम से युवाओं को वर्तमान पल में जीने का महत्व समझाया। आपने बताया कि एआई के बढ़ते उपयोग से भावनात्मक बुद्धिमत्ता का महत्व बढ़ता ही जा रहा है, कंपनियां और नियोक्ता ऐसे कर्मचारियों को तलाश रहे हैं, जो मानवीय संवेदनाओं को समझने और उनके साथ समझदारी से व्यवहार करने में सक्षम हो। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वह माइंडफूलनेस का अभ्यास कर अपनी भावनात्मक बुद्धिमत्ता को बढ़ाने का प्रयास करें ।

वक्ता ने इस रोचक सत्र में कुछ टिप्स देखते हुए विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान पल में जीने के लिए माइंडफुल ब्रीदिंग, माइंडफुल वॉकिंग और मनपसंद संगीत सुनकर वर्तमान पल में जीने का सतत् अभ्यास किया जा सकता है। कुछ देर के लिए विद्यार्थियों को ध्यान करवाया गया और अंत में प्रश्न उत्तर सत्र के दौरान युवाओं की जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इस सत्र में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *