गौरव खन्ना बने ‘बिग बॉस 19’ के विनर

Spread the love

गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर बन गए, जबकि फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं। गौरव खन्ना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सलमान ने उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी। वहीं, बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान उन्होंने कार पहले ही जीत ली थी। वहीं, फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि प्रणित मोरे सेकेंड रनर-अप रहे। विनर बनने के लिए गौरव की अमल मलिक, फरहाना, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल के साथ कड़ी टक्कर थी।

गौरव ने वोटों की भारी मात्रा और दर्शकों के अपार प्यार से सबको मात देकर इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

गौरव खन्ना ने तब सबको हैरान कर दिया जब ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क हुआ। उस वक्त उन पर दोस्तों को बचाने और खुद जीतने का भी दबाव था।

आज गौरव खन्ना की पहचान टीवी के सुपरस्टार के रूप में है। गौरव खन्ना लगातार दो रियलिटी शोज जीत गए हैं।पहले ‘सिलेब्रिटी मास्टरशेफ’ जीता और अब ‘बिग बॉस 19’

बिग बॉस 19′ में गौरव खन्ना का एक ऐसा शांत, शालीन और लॉजिकल मुद्दों पर बात करने वाला रूप देखने को मिला, जिसने बहुत लोगों को हैरान किया। घर के अंदर बातें होने लगी थीं कि वह फेक हैं। चाहे अच्छी बात हो या बुरी, किसी झगड़े का गौरव से लेना-देना हो या न हो, पर वह हर चर्चा का विषय रहे। सलमान तक ने गौरव खन्ना के गेम और स्ट्रैटेजी की तारीफ की थी। यहां तक कि फराह खान जब एक ‘वीकेंड का वार’ पर आई थीं, तो उन्होंने गौरव खन्ना को ‘विनिंग मटीरियल’ बताया था।

वह खुद टिकट टू फिनाले जीते, तो प्रणित ने ही उन पर सवाल उठा दिए। पर गौरव ने किसी भी परिस्थिति को खुद पर न तो हावी होने दिया और ना ही वह अपने लक्ष्य से भटके। उन्हें पूरे सीजन में न तो किसी की बुराई करते हुए देखा गया और ना ही किसी को गाली दी। खुद सलमान ने भी इसके लिए गौरव की तारीफ की थी, और साथ काम करने का ऑफर भी दिया। यही नहीं, ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान ने टीवी की दुनिया में गौरव की दशकों की कड़ी मेहनत और स्ट्रगल की सबके सामने तारीफ की थी। यही सारी खूबियां गौरव के फेवर में रहीं।

गौरव खन्ना के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2006 में टीवी शो ‘भाभी’ में एक छोटे से रोल से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ और टीवी सीरियलों में छोटे-मोटे किरदार निभाए।

उन्होंने साथ में काफी विज्ञापन भी किए। एक समय ऐसा भी आया, जब गौरव खन्ना तीन-तीन शोज में साथ काम करते थे और 20-20 घंटे तक काम किया। उन्हें ‘कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन’ और ‘जीवन साथी’ जैसे शोज में बहुत पसंद किया गया। लेकिन ‘अनुपमा’ गौरव खन्ना के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। इसमें निभाया अनुज कपाड़िया का किरदार उनके लिए अपार शोहरत लेकर आया और घर-घर मशहूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *