महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से नागपुर में

Spread the love

FOURTHPILLARSNEWS 08.12.2025

महाराष्‍ट्र विधानमंडल का शीतसत्र आज उप राजधानी नागपुर में शुरू होगा। एक सप्‍ताह का यह सत्र इस महीने की 14 तारीख तक चलेगा। पहले दिन पूरक मां गे रखी जाएंगी। मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडनवीस ने बताया है कि सरकारी द्दों पर चर्चा के लिए तैयार और कुल 18 विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इस बीच, कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार और शिवसेना उद्व बाला साहब ठाकरे पक्ष के भास्‍कर यादव ने आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार विधामंडल के दोनों सदनों में नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक पद देने को तैयार नहीं है और यह लोकतांत्रिक संस्‍थाओं को कमजोर कर रही है।

विधानमंडल का शीतसत्र 8 से 14 दिसंबर तक नागपुर में, रविवार को भी कामकाज

मुख्‍यमंत्री फडनवीस ने यह स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति करने का फैसला विधानसभा अध्‍यक्ष और विधान परिषद् सभापति का है और सत्‍तापक्ष विधानमंडल के इन पीठासीन अधिकारी द्वारा दिए गए फैसलों को स्‍वीकार करेगा। इस सत्र में किसानों की कर्ज माफी, बारिश से प्रभावित किसानों को वित्‍तीय सहायता और राज्‍य में कथित जमीन घोटालों जैसे मुद्दों पर विपक्ष के हंगामें की भी उम्‍मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *