अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS रायपुर 7 दिसम्बर 2025/

गोवा में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वे अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।

अरपोरा, गोवा में हुई आग की भीषण दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करे। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनाएँ गोवा के भाई‑बहनों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *