Indigo Flights Delayed LIVE Updates इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें लेट और रद्द होने यात्रियों को काफी समस्याओं की सामना करना पड़ रहा है. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इंडिगो की विफलता इस सरकार के ‘एकाधिकार मॉडल’ का नतीजा है.

मुंबई एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट, बेंगलुरु एयरपोर्ट और कोलकाता एयरपोर्ट पर हालात खराब हैं. देशभर में चार दिनों में 1300 से ज्यादा इंडिगो विमान रद्द हुए हैं या उनमें देरी हुई है. देश के हर बड़े और छोटे शहरों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर हुआ है, जिससे यात्रियों का बुरा हाल है. घंटों तक इनको फ्लाइट की खबर नहीं मिल रही है, जिससे इनका गुस्सा लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हवाई यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है. उसने यात्रियों को घर से निकलने के पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है, ताकि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने या उसमें काफी ज्यादा देरी की असुविधाओं से बचा जा सके.

इंडिगो उड़ानों के रद्द होने और देरी को लेकर DGCA ने सख्त रुख अपनाया है. DGCA ने इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर बैठक बुलाई है. इस बीच पायलट एसोसिएशन ने भी DGCA से अपील की है कि उड़ानों का शेड्यूल मंजूर करते समय एयरलाइन के पास उपलब्ध पायलटों की संख्या को भी गंभीरता से देखा जाए.
राहत की बड़ी खबर, इंडिगो संकट के बाद DGCA ने वर्क रोस्टर वाला अपना आदेश वापस लिया
देशभर में इंडिगो संकट के बाद डीजीसीए ने हरकत में आते हुए अपना पहले वाला आदेश वापस ले लिया है. डीजीसीए ने हवाई कर्मचारियों के लिए वीकली रेस्ट वाला अपना आदेश वापस लेने का फैसला किया है. डीजीसीए ने इस बारे में एक लेटर जारी कर जानकारी दी है. गौरतलब है कि नए वीकली रेस्ट के आदेश के कारण इंडिगो को पायलटों की कमी का सामना करना पड़ रहा था जिसके कारण पिछले 4 दिनों में उसकी 1300 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई थीं. डीजीसीए का ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा. डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा कि विभिन्न एयरलाइन की तरफ से इस बार में लगातार शिकायतें मिल रही थीं.

इंडिगो संकट में अटके यात्रियों पर दोहरी मार, दिल्ली टू लखनऊ किराया 28000 पार इंडिगो के संकट ने न सिर्फ यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, बल्कि देशभर में हवाई यात्रा की लागत भी आसमान छूने लगी है. फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के बीच अन्य एयरलाइन कंपनियों ने टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन से महिला यात्री फंसी, पिता के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नहीं पहुंच सकीं बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में देरी और रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन्हीं में से एक यात्री, नमिता, अपने पिता के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रही थीं,

गोवा एयरपोर्ट पर इंडिगो ने 30 उड़ानें रद्द कीं,
यात्रियों को दी सलाह पणजी में शुक्रवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस के संचालन में बड़ी बाधा देखने को मिली. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ने गोवा एयरपोर्ट से 30 घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं. इन उड़ानों में बेंगलुरु, सूरत, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और भोपाल जैसे शहरों के लिए सेवाएं शामिल थीं. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस की जांच कर लें.
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट रद्द, यात्रियों का गुस्सा फूटा
पटना से उड़ने वाली इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है. अलग-अलग शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्री भारी परेशानी में हैं. कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो उन्हें नए टिकट लेने के लिए कह रही है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि यह उनके साथ “फ्रॉड” किया जा रहा है. देशभर में जारी इंडिगो संकट का सीधा असर पटना एयरपोर्ट पर देखने को मिल रहा है, जहां यात्रियों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है.

इंडिगो संकट पर क्या बोलीं राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा
दिल्ली में इंडिगो एयरलाइंस की देशभर में हो रही फ्लाइट देरी और कैंसिलेशन पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि इसका कारण नए नियमों के तहत अधिक पायलटों की भर्ती की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि एयरलाइन के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है, जबकि पायलटों को दो दिन का अनिवार्य आराम चाहिए और अटेंडेंट्स को कई उड़ानों में लगातार नहीं लगाया जा सकता. रेखा शर्मा ने कहा कि ये नए नियम जनता के हित और सुरक्षा के लिए हैं. राहुल गांधी के बयानों पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.
इंडिगो संकट गहराया, 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का संचालन शुक्रवार को पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. पायलट रोस्टरिंग की समस्या के चलते 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई यात्री हवाईअड्डों पर तीन-तीन दिन से फंसे हुए हैं. दिल्ली, मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. कुछ उड़ानों में 12 घंटे से ज्यादा की देरी हुई, यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया और कई ने बैगेज खोने की शिकायत की. इंडिगो के मुताबिक यह संकट पायलटों की कमी और प्लानिंग में खामी के कारण आया है.

नहीं कम हो रही यात्रियों की परेशानी, दिल्ली से इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें आज आधी रात तक रद्द
इंडिगो संकट पर क्या बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में परिचालन संबंधी व्यवधान को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इंडिगो की विफलता इस सरकार के ‘एकाधिकार मॉडल’ का नतीजा है. इंडिगो की 550 से अधिक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है जबकि कई उड़ानें देर से रवाना होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.




