आज है अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS / WED / 03-12-25

आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर हर वर्ष यह दिवस मनाता है, जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया जाता है। है। भारत में, जहां विविधता राष्ट्रीय पहचान की आधारशिला के रूप में पनपती है, वहां दिव्यांगजन अधिकारों के लिए गतिविधियां बढ़ रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज इस अवसर पर नई दिल्ली में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में अनुकरणीय प्रयासों के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

इस दिन का हर समाज में बहुत महत्व है। इस दिन पर दिव्यांग लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर जनता के बीच जागरुकता बढ़ाई जाने के लक्ष्य पर काम किया जाता है।

दिव्यांग-समावेशन: बेहतर समाज की नींव International day of person with disability 2025

आज पूरा विश्व दिव्यांग दिवस मना रहा है। ये दिन दिव्यांग लोगों को समाज में बराबर का हक दिलाने, सम्मान दिलाने तो भेदभाव दूर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। दुनिया के कोने कोने में इस दिन का खास महत्व है। विस्तार से देखें इस दिन को मनाने का महत्व और इस साल की थीम क्या है। इस वर्ष की थीम ‘दिव्यांग व्यक्तियों का नेतृत्व और भागीदारी’ रखी गई है, जो एक समावेशी, सुलभ और सतत विकास की दिशा में उनकी अहम भूमिका को रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *