भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इफ्फी के 56वें संस्करण का समापन कल शाम गोवा में सांस्कृतिक भावनाओं और विश्वस्तरीय सिनेमाई प्रस्तुति के साथ भव्यता से हो गया। देश-विदेश की शानदार और यादगार फिल्मों का ये समारोह 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा के पणजी में आयोजित हुआ। इफ्फी के समापन समारोह में कर्नाटक का सबसे प्रसिद्ध लोक नृत्य यक्षगान प्रस्तुत किया गया। समापन समारोह में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, इफ्फी 2025 के निर्देशक शेखर कपूर तथा महान अभिनेता रजनीकांत के साथ जाने-माने फिल्मकार रमेश सिप्पी और सिनेमा जगत के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
इस साल महोत्सव के लिए कुल 2 हजार 314 फिल्मों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जो वैश्विक स्तर पर इफ्फी की लोकप्रियता को दर्शाता है।

पुरास्कारों की बात की जाए तो इफ्फी 2025 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार एश्ले मेफेयर की “स्किन ऑफ यूथ” को दिया गया।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से सभी पुरस्कार विजेताओं और लोगों को बधाई दी। सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि इस वर्ष वेव्स फिल्म बाजार से एक हज़ार पचास करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर सुपरस्टार रजनीकांत को सिनेमा में उनके 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंच पर अलंकृत किया गया। वहीं वी शांताराम को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत सम्मानित किया गया। हाल ही में हम सब को छोड़ कर जाने वाले महान अभिनेता धर्मेंद्र को भी श्रद्धांजलि दी गई और उनकी फिल्मों को याद किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की उपस्थिति में उनकी आगामी फिल्म धुरंधर का एक गीत दिखाया गया। पुरास्कारों की बात की जाए तो इफ्फी 2025 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार एश्ले मेफेयर की “स्किन ऑफ यूथ” को दिया गया।




