भारत में जन्मी मुखी चीता ने जन्म दिया पाँच शावकों को

Spread the love

भारत में जन्मी 33 महीने की मादा चीता, मुखी, ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जिससे देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर कूनो के वन कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य वैश्विक जैव विविधता संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। भारत में चीतों की वापसी की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई थी, जब नामीबिया से आठ चीतों को कूनो लाया गया था और प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उन्हें जंगलों में छोड़ा था। लगातार हो रहा सफल प्रजनन और बढ़ती संख्या साबित करती है कि वैज्ञानिक योजना और मज़बूत निगरानी से विलुप्त वन्यजीवों की वापसी संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *