
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में, भारतीय रेलवे पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाएगा। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे कल से दो विशेष रेलगाड़ियाँ चलाएगा। पहली रेलगाड़ी पटना साहिब से और दूसरी पुरानी दिल्ली से चलेगी।




