विश्व विज्ञान दिवस का आयोजन शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर के जंतु विज्ञान विभाग में दिनांक 10 नवंबर 2025 को विश्व विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में जूलॉजिकल सोसायटी के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ पारमिता दुबे द्वारा छात्र छात्राओं को विज्ञान की महत्ता के बारे में संबोधित किया गया, एवं डॉ. झरना रानी नाग द्वारा विश्व विज्ञान दिवस मनाए जाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।

डॉ अनिल कुमार रामटेके द्वारा विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई एवं श्रीमती ममता पटेल द्वारा तात्कालिक भाषण का संचालन किया गया। डॉ विभा चौबे ने उक्त प्रतियोगिता के लिए निर्णायक की भूमिका निभाई। तात्कालिक भाषण में प्रतियोगियों द्वारा, अम्लीय वर्षा, विज्ञान वरदान या अभिशाप, क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण जैसे अनेक विषयों पर अपने विचार रखे गए जिसमें सर्वश्रेष्ठ भाषण के लिए बी. एस. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीपिका को एवं एम. एस.सी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा खुशबू को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

अन्य प्रतिभागी छात्रों में अनिल कुमार, सतीश, शुभांगी, नम्रता, प्रकाश, जागेश्वरी, एवं देवेंद्र को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को विभागाध्यक्ष डॉ पारमिता दुबे द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तपेश चंद्र गुप्ता द्वारा सभी विजेता छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते रहने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





