FOURTHPILLARSNEWS 30.10.2025
नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 22 सितंबर को कई क्षेत्रों में वस्तु और सेवाकर- जीएसटी दरों में कटौती के साथ जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत हुई थी।
अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों ने परिधान और फुटवियर क्षेत्र को बड़ी राहत प्रदान की है। इन सुधारों का उद्देश्य युवा निर्माताओं पर बोझ कम करना, उत्पादन को अधिक लागत प्रभावी बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि गुणवत्तापूर्ण रेडीमेड कपड़े और फुटवियर उपभोक्ताओं के लिए अधिक किफायती हो। नए का ढांचे के तहत रेडीमेड परिधानों पर दो हजार पांच सौ रूपये तक के लिए जीएसटी हटाकर 5% कर दिया गया है।

इस सुधार ने छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू मांग को बढ़ावा दिया है। इसी प्रकार मानव निर्मित धागों पर कर की दर 12% से घटकर 5% कर दी गई है, जिससे आयात पर निर्भरता कम हुई है। इसके अलावा 2500 तक के फुटवियर पर 12% के बजाय केवल पांच प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। इसे स्टाइलिश फुटवियर युवा और मध्यम आय वाले उपभोक्ताओं के लिए अधिक सुलभ हो गए हैं। इस जीएसटी सुधार ने देश के विनिर्माण आधार को महत्वपूर्ण रूप से प्रसारित किया है, उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया है और इन उत्पादों को अधिक किफायती बनाया है।





