छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की नक्सलियों के लिए शुरू की गयी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति अपना सकारात्मक असर दिखा रही है
इसे विष्णुदेव से सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि कहा जायेगा ….से सरकार की नक्सल नीति के तहत अब तक अनेक हार्डकोर नक्सली सशस्त्र आत्मसमर्पण कर चुके हैं…इसी कड़ी में बुधवार 29 अक्टूबर को बीजापुर ज़िले के पुलिस कप्तान जीतेंद्र यादव के समक्ष 51 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया …”पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना के अंतर्गत समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले इन 51 नक्सलियों में 9 महिलाएं और 42 पुरुष शामिल हैं जिनपर 66 लाख रूपए का इनाम घोषित था

राज्य सरकार आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को पुनर्वास प्रोत्साहन के तहत 50 हज़ार रूपए की राशि प्रदान करेगी इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि , राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने बस्तर अंचल में एक नयी क्रांति की शुरुआत की है …हिंसक विचारधारा में लिप्त युवाओं में आत्मविश्वास जागा है और वे समाज की मुख्यधारा में लौट रहें हैं …..सुरक्षा बालों के प्रयासों से आज बस्तर में 66 लाख के इनामी 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है ये क़दम इस बात का प्रमाण है कि , बस्तर भय और हिंसा के अन्धकार से बाहर निकल कर शांति , विश्वास और प्रगति के नए युग में प्रवेश कर रहा है .





