FOURTHPILLARSNEWS29.10.
मुंबई में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत समुद्री सप्ताह 2025 के मैरिटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 85 से अधिक देश शामिल हो रहे हैं। इस आयोजन में एक लाख से ज़्यादा प्रतिनिधि और 500 से ज़्यादा प्रदर्शक भी भाग ले रहे हैं।श्री मोदी आज शाम ग्लोबल मैरिटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे।

सोमवार को शुरू हुए पाँच दिवसीय भारत समुद्री सप्ताह में नीति-निर्माताओं, और समुद्री क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने बंदरगाह अवसंरचना, हरित ऊर्जा, और रक्षा जहाज निर्माण जैसे विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किये। इस कार्यक्रम के द्वारा एक बार फिर भारत ने तकनीक, नवाचार और स्थिरता से संचालित ब्लू इकोनॉमी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया है। शिखर सम्मेलन के दौरान ग्रीन मैरिटाइम, आंतरिक जलमार्ग, समुद्री सुरक्षा, क्रूज़ और यात्री अर्थव्यवस्था, तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर केंद्रित कई सत्र आयोजित किए गए।


