नामचीन खगोल वैज्ञानिक डॉक्टर जयंत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत देश का शीर्ष विज्ञान पुरस्कार : विज्ञान रत्न

Spread the love

शनिवार 25 अक्टूबर को सरकार ने विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा की जिनके तहत देश का शीर्ष विज्ञान पुरस्कार ‘विज्ञान रत्न” विश्व प्रसिद्ध भारतीय खगोल विद डॉक्टर जयंत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत दिए जाने की घोषणा की गयी ….इसी वर्ष 20 मई को 86 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था….पद्म पुरस्कारों की तर्ज़ पर शुरू किये गए विज्ञान पुरस्कारों की कड़ी में सरकार ने 8 “विज्ञान-श्री” और 14 विज्ञान युवा पुरस्कारों की भी घोषणा की

डॉक्टर जयंत विष्णु नार्लीकर ने ब्रह्माण्ड के निर्माण से जुडी बिग-बैंग की परचलित अवधारणा को गलत साबित करते हुए ब्रिटिश खगोलविद फ्रेडहोयल के साथ मिलकर ये तथ्य प्रतिपादित किया कि , ब्रह्माण्ड हमेशा से अस्तित्व में है और अनंतकाल से नए पदार्थों का निरंतर निर्माण हो रहा है

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह , भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के भौतिकी समूह के निदेशक युसूफ़ मोहम्मद शेख़ , कोशकीय एवं आण्विक जीवविज्ञान केंद्र के के. थंगराज को जैविक विज्ञान , आय.आय.टी मद्रास के प्रदीप थलप्पिल को रसायन विज्ञान , अनिरुद्ध भालचंद्र पंडित को इंजीनियरिंग विज्ञान , पर्यावरण विज्ञान के लिए एस, व्यंकेट मोहन को , गणित और कम्प्युटर विज्ञान के लिए माहन एम.जे को , जयन एन को अन्तरिक्ष विज्ञान और प्रोद्योगिकी में उल्लेखनीय योगदान के लिए “विज्ञान श्री” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

वैज्ञानिक तथा ओद्योगिक अनुसंधान परिषद् से सम्बद्ध और जम्मू-कश्मीर में लैवेंडर मिशन की शुरुआत करने वाली ओरोमा मिशन टीम को विज्ञान टीम पुरस्कार के लिए नामित किया गया है

विज्ञान युवा पुरस्कार विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं : जगदीस गुप्ता कपुन्गति ( कृषि विज्ञान ), सतेन्द्र कुमार मंगरौठिया ( कृषि विज्ञान ) , देबरका सेनगुप्ता ( जैविकी ) , दीपा आगाशे ( जैविकी ) , दिब्येंदु दास (रसायन विज्ञान) , वलीउर रहमान ( पृथ्वी विज्ञान ) , अर्काप्रवा बसु (इंजीनियरिंग विज्ञान) , सब्यसाची मुखर्जी ( गणित और कम्प्युटर विज्ञान ) , श्वेता प्रेम अग्रवाल ( गणित और कम्प्युटर विज्ञान ) , सुरेश कुमार ( चिकित्सा ) , अमित कुमार अग्रवाल ( भौतिकी ) , सुहृद श्रीकांत मोरे ( भौतिकी ) , अंकुर गर्ग ( अन्तरिक्ष विज्ञान और प्रोद्योगिकी ) और मोहन शंकर ( प्रोद्योगिकी और नवाचार )

सौजन्य जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *