प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने आज 26 अक्टूबर को प्रसारित “मन की बात” कार्यक्रम की 127 वीं कड़ी में अम्बिकापुर का ज़िक्र करते हुए कहा कि , यहाँ एक गार्बेज कैफे चलाया जा रहा है ये ऐसा कैफे है जहाँ प्लस्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है ….

अगर कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है और कोई आधा किलो प्लास्टिक ले जाए तो नाश्ता मिल जाता है ये कैफे अंबिकापुर म्युनिसिपल कारपोरेशन चलाता है मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मन की बात में छत्तीसगढ़ का लगातार ज़िक्र करने के लिए हम PM के बहुत आभारी हैं। यह प्रोग्राम देश में हो रहे सभी इनोवेशन को लोगों के सामने रखकर काम करता है
अम्बिकापुर में एक शानदार गार्बेज कैफे चलाया जा रहा है ये ऐसा कैफे है जहाँ प्लस्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है

Ambikapur का Garbage Cafe: जहाँ प्लास्टिक के बदले मिलता है खाना स्वच्छ भारत की अद्भुत मिसाल “कचरा लाओ, खाना खाओ..!




