
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार यानी 24 अक्टूबर को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 17 वें रोजगार मेले में देश के 51 हज़ार से अधिक बेरोज़गार युवाओं को देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद डाक विभाग के कार्यालयों एवं अन्य सरकारी संस्थानों में सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपेंगे और युवाओं को संबोधित भी करेंगे …17 वें रोज़गार मेले में पीएम मोदी के अलावा केन्द्रीय कार्मिक , लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्री जीतेंद्र सिंह और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा भी मौजूद रहेंगे…विदित हो सरकार रोज़गार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी कर चुकी है.



