रायपुर। रविवार को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड रायपुर में Skills Shala Foundation द्वारा आयोजित “साउंड ऑफ सोल 3.0” का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम संगीत, कला और संस्कृति को समर्पित रहा, जिसमें प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आत्मिक आनंद की अनुभूति कराई।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दोनों उपमुख्यमंत्री, माननीय श्री विजय शर्मा जी एवं माननीय श्री अरुण साव जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों ही माननीय अतिथियों ने Skills Shala Foundation के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता, युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।


कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण प्रस्तुति श्री राठौर जी द्वारा दी गई, जिन्होंने अपनी आत्मीय और मधुर गायकी से “साउंड ऑफ सोल” के भाव को साकार कर दिया। मंच संचालन और आयोजन प्रबंधन टीम ने उत्कृष्ट समन्वय के साथ पूरे कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।
“साउंड ऑफ सोल 3.0” का उद्देश्य संगीत के माध्यम से समाज में सद्भाव, मानसिक शांति और सांस्कृतिक एकता का संदेश देना रहा। आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, संगीत प्रेमी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता पर Skills Shala Foundation की निदेशक मंडली ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया




